जालंधर के आदमपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में बदमाशों को किसी से डर नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब के जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। राहत भरी बात यह रही है कि युवक के पैर में गोलियां लगी जिससे उसकी जान बच गई है। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

वारदात की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते यह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts