मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर लॉरेंस को गिरफ्तार करने की मिली इजाजत

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस को अब पंजाब लाया जाएगा। दरअसल पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को लॉरेंस को गिरफ्तार करने की इजाजत दे दी है। गौरतलब हैं कि पंजाब पुलिस ने बिश्नोई, गोल्डी बरार को तमाम संगीन मामलों में शामिल बताते हुए ट्रांजिट रिमांड की मांग की है।

16 पुलिस कर्मियों की पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली आई है, जिसमें सीनियर आफिसर भी शामिल हैं। पंजाब पुलिस के वकील ने कोर्ट में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही हत्या करवाई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी यही कहा है। जो भी लोग लॉरेंस और गोल्डी के करीबी है वो इसमें अलग-अलग लेवल पर शामिल हैं। ये आर्गनाइज और प्लांड मर्डर है। इस हत्या को विक्रमजीत सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts