Arrested : 340 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

Published On

(Arrested)

अबोहर। थाना वहाबवाला की पुलिस मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना वहाबवाला में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पैक्टर सचिन कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई काला सिंह ने बीती शाम को किकरखेड़ा के नजदीक नाके के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर ढाणी बाजीगर (गांव-किकरखेड़ा) में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 340 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव किकरखेड़ा निवासी दिल्ली राम (पुत्र गरीबू राम) के तौर पर हुई है। उसके विरूद्ध थाना वहाबवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह समाचार लिखे जाने तक आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts