Operation Prahar 2.0: पुलिस ने कोटकपूरा में निकाला फ्लैग मार्च

Published On

कोटकपूरा (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। Kotkapura News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब को सुरक्षित एवं अपराध-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम के तहत, डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर प्रदेश से असामाजिक तत्वों के सफाए के लिए 9 फरवरी से 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार-2.0 चलाया जा रहा है। फरीदकोट जिले में यह अभियान नवीन सैनी आईपीएस, डीआईजी क्राइम तथा डॉ. प्रज्ञा जैन, एसएसपी फरीदकोट की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।

9 फरवरी से 500 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 67 टीमों का गठन कर जिले भर में संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोटकपूरा शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीआईजी क्राइम नवीन सैनी आईपीएस एवं एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने किया। फ्लैग मार्च बत्तियां वाला चौक, कोटकपूरा से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों एवं बाजारों से होते हुए निकाला गया। Kotkapura News

यह भी पढ़ें:– Mock Drill: गुरुग्राम में बठिंडा से आई एनडीआरएफ टीम ने की रसायन रिसाव की मॉकड्रिल

About The Author

Related Posts