पंजाब कैबिनेट विस्तार: अमन अरोड़ा सहित 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Published On

चंडीगढ़ । पंजाब के सीएम भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अभी सरकार में सीएम सहित 10 मंत्री थे। आज 5 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद इनकी संख्या 15 हो गई है। जिन विधायको के नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा का नाम सबसे प्रमुख है। अमन अरोड़ा ने सबसे पहले शपथ ली। उनके बाद क्रमश डॉ. इंदरबीर निज्जर, फौजा सिंह, चेतन सिंह व अनमोल गगन मान ने शपथ ली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts