इंतकाल के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने वाला पटवारी काबू

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका फगवाड़ा शहर, जिला कपूरथला में तैनात एक राजस्व पटवारी प्रवीन कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने के दोष के अधीन गिरफ़्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज आॅनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:– बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारना चाहता था बंबीहा गैंग, हुआ बड़ा खुलासा

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रणवीर कौर, निवासी नहरु नगर, फगवाड़ा, जोकि अब सलोह, यू.के. में रह रही है, ने आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पति की मौत के बाद मकान का इंतकाल करवाने और नाम की दुरुस्ती कराने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। उसने बताया कि उक्त मुलजिम पटवारी पहले ही उससे उक्त मंतव्य के लिए 25,000 रुपए ले चुका है और अब और अधिक पैसों की माँग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम की माँग करने का दोषी पाए जाने के बाद उपरोक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts