5 Star से कम नहीं है सलाबतपुरा की कैंटीन

Published On

सलाबतपुरा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी रूहानी धाम राजगढ़ सलाबतपुरा (बठिंडा) में बनी सच कैंटीन किसी 5 स्टार से कम नहीं है। साध-संगत व आस-पास के लोग कैंटीन में जाकर लुत्फ उठाते है। आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने राजगढ़ सलाबतपुरा में क्षेत्र की सबसे बड़ी कंटीन ‘सच कंटीन’ का उद्घाटन किया था। सच कंटीन के सदस्यों ने ने बताया कि यह कंटीन इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंटीन है क्योंकि इसमें घरेलू समारोहों के लिए अलग दिलकश हॉल तैयार किया गया है, इसके अलावा परिवारों के बैठ कर खाने-पीने के लिए अलग से रैस्टोरैंट तैयार किया गया है। आइये जानते हैं सलाबतपुरा की कैंटीन के बारे में…

हर तरह की सुविधा उपलब्ध

उन्होंने बताया कि इस कंटीन में इंडियन फूड के अलावा चाईनीज फूड भी बनाए जाएंगे। मैनेजर इन्सां ने बताया कि हमनें क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया है, साथ ही खाने की वस्तुएं तैयार करने के लिए शैफ रखे गए हैं। कंटीन में ब्रेक फास्ट, लंच, डीनर के अलावा खाने-पीने की हर तरह की वस्तुएं, डेरा सच्चा सौदा द्वारा तैयार की गई मिठाई और डेरा सच्चा सौदा की वस्तुएं शामिल होेंगी।

 


सलाबतपुरा में क्षेत्र की सबसे बड़ी ‘सच कंटीन’ का उद्घाटन

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts