गत्ता फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 70 लाख रुपए का नुक्सान

Published On

फैक्ट्री की लेबर व फायर बिग्रेड की टीम ने कई घंटों की जद्दोजहद के बाद पाया आग पर काबू

समाना। (सच कहूँ/सुनील चावला) स्थानीय भवानीगढ़ रोड पर पंज पीर के नजदीक गत्ता फैक्ट्री में देर रात अचानक भयानक आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में पड़ा लाखों रुपयों का पड़ा सामान जलकर राख हो गया। (Samana) गत्ता फैक्ट्री गोपाल पैकरज के मालिक गोपाल कृष्ण गर्ग ने बताया कि वीरवार देर रात करीब 2.30 बजे फैक्ट्री के कर्मचारियों का फोन आया कि फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को दी।

यह भी पढ़ें:– बस लूटकांड में पेशी पर नही पहुंचा कुख्यात उधमसिंह

मौके पर पहुंचकर देखा तो आग काफी भयानक रुप धारण कर चुकी थी। फैक्ट्री की लेबर व फायर बिग्रेड की टीम ने कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कच्चे माल व मशीनें बुरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे उनका करीब 70 लाख रुपए का नुक्सान हो गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल सका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts