Abohar Road Accident: दो बाईकों की भीषण टक्कर में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Published On

सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुआ हादसा

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: मंगलवार सुबह गांव राजपुरा व शेरेवाला के बीच दो बाईकों की भयानक टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनको 108 वैन (एम्बूलैंस)की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते कालूराम ने बताया कि उसका जीजा शेशकरन, पुत्र राम प्रताप, निवासी शेरेवाला मंगलवार सुबह अपनी बाईक पर गांव वापिस जा रहा था,

जब वह राजपुरा व शेरेवाला के बीच पहुंचा तो इस दौरान पीछे से आ रही एक महिला व गदरखेड़ा निवासी दो युवकों की बाईक सड़क पर बने गड्ढे के कारण उसके जीजा की बाईक से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर गए। वहीं आसपास के लोगों ने 108 एम्बूलैंस ड्राईवर को घटना की सूचना दी, जिस पर वैन चालक रमन कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे व घायल शेशकरन, सुखदेव सिंह व किक्कर सिंह को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Bribe: 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts