घने कोहरे, कोल्ड डे से नये साल का होगा स्वागत

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में शनिवार को कोहरा छंटते ही चटख धूप ने ठंड से राहत प्रदान की और कोल्ड डे का असर कम रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले पांच दिन क्षेत्र में मौसम खुश्क रहेगा तथा घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे का प्रकोप बने रहने के आसार हैं। चंडीगढ़ तथा इसके आसपास कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिली, जब धूप ने अपने तेवर दिखाये। पंजाब तथा हरियाणा में कोहरा रहा जिससे यातायात पर असर पड़ा।

यह भी पढ़ें:– अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

शहर का न्यूनतम पारा सात डिग्री रहा। पंजाब में कल कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई तथा अधिकांश स्थानोें पर घना कोहरा और कहीं-कहीं कोल्ड डे रहा। अमृतसर में चार डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री, पटियाला में सात डिग्री, बठिंडा में तीन डिग्री, गुरदासपुर में छह डिग्री ,फिरोजपुर में चार डिग्री ,अंबाला में आठ डिग्री ,हिसार में नौ डिग्री, करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में मौसम खुश्क रहा तथा कई इलाकों में कोहरा छाया रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts