संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय न्यू गोबिंद नगरी निवासी और न्यू वीयरवैल (New Wear Well) शोरुम पर कार्यरत एक युवक गत दिवस अपने एक दोस्त साथ बाईक पर कहीं गया लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला। युवक के पिता ने थाना नंबर एक की पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए उसके बेटे का पता लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र पाल पुत्र लाजपत राय निवासी गोबिंद नगरी गली नंबर एक ने बताया कि उसका बेटा चंदन आयु करीब 29 साल जो कि न्यू वीयरवैल शोरुम पर काम करता है। Abohar News

गत दिवस एक अज्ञात युवक दोपहर स्वा एक बजे उसके बेटे को शोरुम से अपने साथ कहीं ले गया। लेकिन आज तक वापिस नहीं लौटा। उन्होंने अपने बेटे के मोबाईल नंबर पर फोन किया जो लगातार चल रहा है लेकिन फोन कोई उठा नहीं रहा। उन्हाेेंंने अपने स्तर पर उसकी बहुत तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा। इसलिए सीसीटीवी फुटेज में आए अज्ञात युवक का पता लगाकर उसके बेटे का पता लगाया जाए। Abohar News

यह भी पढ़ें:– विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण

About The Author

Related Posts