Tree Plantation: लालगढ़ नगरपालिका क्षेत्र की कल्याण भूमि में लगाए 81 पौधे

Published On

Tree Plantation: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी वेद पूनिया इन्सां के नेतृत्व में वृक्ष प्रेमियों ने मात्र तीन घण्टों में 81 छायादार पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण को अहमियत दी। प्राप्त जानकारी अनुसार वृक्ष प्रेमियों द्वारा लालगढ़ नगरपालिका की कल्याण भूमि में 81 छायादार पोधों का रोपण किया गया, जिसमें वृक्ष गुलमौर, अर्जुन, पिलखन, कचनार, अमलतास, गुलर, नीम, जामुन, शीशम व सहजन के पौधे लगाए। इस सेवा कार्य में कल्याण भूमि अध्यक्ष राकेश थोरी, पृथ्वीराज राजपूत, शीशपाल वर्मा, भूपेंद्र सुथार, अनीश पूनिया, भूवनेश सुथार, अमन पुनिया, सर्प रक्षक वेद पूनिया की प्रमुख भूमिका रही। इन सेवादारों ने इन पौधों की सार-संभाल का भी संकल्प लिया। Sadulshahar News

About The Author

Related Posts