रास्ता रोककर दंपती से मारपीट, 15 हजार रुपए और सोने की बालियां छीनीं

मुखर्जी कॉलोनी में वारदात, दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Published On

हनुमानगढ़। टाउन की मुखर्जी कॉलोनी में रास्ता रोककर दंपती से मारपीट करने और महिला के पति की जेब से 15 हजार रुपए तथा सोने की बालियों की जोड़ी जबरन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 46 मुखर्जी कॉलोनी निवासी प्रेमलता (27) पत्नी सोनू सिंह राजपूत अपने पति सोनू सिंह पुत्र हुकम सिंह के साथ टाउन थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि 22 अगस्त को वह और उसका पति अपनी सास के घर से अपने घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे मुखर्जी कॉलोनी के पास पहुंचे, रास्ते में बाबू पुत्र भगवानदास धानक और गगन पुत्र भीमसिंह धानक निवासी मुखर्जी कॉलोनी ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने दंपती के साथ मारपीट की और सोनू सिंह की जेब से 15 हजार रुपए निकाल लिए। इसके अलावा प्रेमलता के कानों में पहनी सोने की बालियों की जोड़ी भी जबरन छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक कमलजीत सिंह की ओर से शुरू की गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts