स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर कुचलने का आरोप

सेमनाला पुल के पास हादसा, घायल युवक का उपचार जारी

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सूरतगढ़ और बाद में हनुमानगढ़ टाउन रेफर किया गया। पीलीबंगा थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दलीप कुमार (42) पुत्र रजीराम सुथार निवासी ठाकरूवाला चक ने पीलीबंगा थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि 13 मई को सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने छोटे भाई गोपालराम के साथ मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसएच 3762 पर बड़ोपल से ठाकरूवाला लौट रहा था। दलीप कुमार बाइक चला रहा था जबकि गोपालराम पीछे बैठा था। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि जब वे सेमनाला पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर आरजे 31 यूए 5405 के चालक विकास पुत्र महावीर भाम्भू ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिर गए। दलीप कुमार सड़क के किनारे गिरने से बच गया, जबकि गोपालराम सड़क की ओर गिर पड़ा। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक विकास गाड़ी को गोपालराम के पैर पर चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद चेतराम पुत्र पप्पूराम नाथ और अनुज पुत्र सतपाल वर्मा निवासी ठाकरूवाला चक ने घायल को संभाला और उपचार के लिए एपेक्स हॉस्पिटल सूरतगढ़ पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत होने पर गोपालराम को बेनीवाल हॉस्पिटल हनुमानगढ़ टाउन रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीलीबंगा थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश को सौंपी हैNews

 

About The Author

Related Posts