खेत में बने कमरे में मिला खून से लथपथ शव

Published On

शरीर पर धारदार हथियारों से चोटों के निशान | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन थाना पुलिस ने गुरुवार को रोही जोड़कियां स्थित खेत में बने कमरे के बरामदे से एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों से चोटों के निशान हैं। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी विष्णु खत्री ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि 16 एमएमके रोही जोड़कियां में बद्री माली के खेत में बने कमरे के बरामदे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। Hanumangarh News

सूचना पर वे थाना स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मौका निरीक्षण किया। अनुसंधान के दौरान मृतक की पहचान निर्मलसिंह पुत्र कालूराम धानक निवासी तीन आरबीबी पदमपुर जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई। इस पर परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों से चोट मारने के निशान हैं। ऐसे में यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:–  Jai Shankar on Canada : विदेश मंत्री ने किया हरदीप सिंह निज्जर पर बड़ा खुलासा!

About The Author

Related Posts