ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी जानकी का निधन

Published On

माउंट आबू (एजेंसी )। राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का निधन हो गया। वह 104 वर्ष की थी। उन्होंने गुरुवार देर रात करीब दो बजे माउण्ट आबू के ग्लोबल अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजयोगिनी दादी जानकी दुनिया की एकमात्र महिला थी जिस मोस्ट स्टेबल माइंड इन वर्ल्ड का खिताब प्राप्त था। स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अम्बेसडर डॉ दादी जानकी का अंतिम संस्कार अपराह्न 3़़ 30 बजे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में होगा।

  • दुनिया की दादी के नाम से मशहूर राजयोगिनी दादी जानकी का जन्म एक जनवरी 1916 को हैदराबाद सिंध ;जो अभी पाकिस्तान में है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts