सेवादार ने मोबाइल फोन लौटा दिया ईमानदारी का परिचय

Published On

रावतसर (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक के एक डेरा सच्चा सौदा सेवादार ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए रास्ते में मिला मोबाइल फोन उसके मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार ब्लॉक रावतसर निवासी डेरा सच्चा सौदा सेवादार दीपक अरोड़ा को सड़क किनारे एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पड़ताल की तो उक्त मोबाइल फोन भूपसिंह पुत्र सुरजाराम पूनिया निवासी सूरतगढ़ का होने की बात सामने आई। सूचना पर पहुंचे भूपसिंह को दीपक अरोड़ा ने मोबाइल फोन सौंप दिया। भूपसिंह पूनिया ने पूज्य गुरुजी व डेरा सच्चा सौदा सेवादार का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts