कृषि महाविद्यालय, भुसावर का कल होगा भव्य लोकार्पण, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे लोकार्पण

Published On

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर की अधीनस्थ इकाई कृषि महाविद्यालय, भुसावर (भरतपुर) के नवनिर्मित प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन, छात्रावास तथा कन्या छात्रावास का भव्य लोकार्पण कल, 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरिभाऊ बागड़े, राज्यपाल, राजस्थान एवं कुलाधिपति, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर (Shri Karan Narendra Agricultural University, Jobner) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, राजस्थान सरकार तथा विशेष अतिथि के रूप में माननीय बहादुर सिंह कोली, विधायक, वैर (भरतपुर) कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, कुलगुरु, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर करेंगे। Rajasthan News

About The Author

Related Posts