School Holidays: आठवीं तक के स्कूलों में कल अवकाश

Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। School Holidays News: शीतलहर एवं बढ़ती हुई सर्दी के दृष्टिगत 16 जनवरी 2025 को जयपुर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मंजू शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिले में शीतलहर एवं बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में फैसला लिया गया है। Jaipur News

इसके तहत जिले में संचालित कक्षा एक से 08 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का 16 जनवरी 2025 का अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के स्कूल का समय प्रात: 10 बजे से 3 तक रहेगा। आदेशों की अवहेलना होने की स्थिति में संबंधित संस्था प्रधान अथवा कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल लाई जाएगी। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– सिंगापुर भेजने के नाम पर 17.70 लाख की ठगी के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

About The Author

Related Posts