Road Accident : ट्रक से टकराई जीप, छह लोगों की मौत

Published On

मृतकों में मायला निवासी मुकेश कुमार भी शामिल है

हनुमानगढ़ (एजेंसी)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में सुबह जीप और ट्रक के टकराने से दो महिलाओं और दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग पूरबसर से पल्लू क्षेत्र में मायला ढाणी स्थित अपने घर जा रहे थे। हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाइवे पर पूरबसर बस स्टेंड के पास इनकी जीप, ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में मायला की ढाणी निवासी बुधराम, गोमती, निर्मला, विजय एवं विपना एक ही परिवार के हैं। मृतकों में मायला निवासी मुकेश कुमार भी शामिल है।

  • पुलिस ने बताया कि हादसे में इसी परिवार की नौ वर्षीय पूजा घायल हो गई है।
  • जिसे हनुमानगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author

Related Posts