Sangaria subdivision president: जुगल स्वामी चुने गए संगरिया उपखंड अध्यक्ष

Published On

Sangaria subdivision president: हनुमानगढ़। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट हनुमानगढ़ (Indian Federation of Working Journalist Hanumangarh) की संगरिया उपखंड इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष राजू रामगढ़िया की अध्यक्षता में संगरिया में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जुगल स्वामी को संगरिया उपखंड अध्यक्ष, भगवान दास गोस्वामी को उपाध्यक्ष और मांगीलाल बागड़िया को महासचिव चुना गया। उपखंड की शेष कार्यकारिणी का गठन भी जल्द ही किया जाएगा। बैठक में संगरिया के पत्रकारों को भूखंड आवंटन सहित पत्रकारों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में जिला सचिव अमरनाथ, पूर्व अध्यक्ष हाकम छिम्पा, रूप सिंह, पवन सोनी, पवन सिंगला, चिमन गर्ग, सुभाष धारणिया, मदन गिरी गोस्वामी, विक्रम सिंह तंवर, पंकज सोनी, विजय कुमार, दिनेश कुमार, मोहन लाल, अवतार सिंह, प्रेम भारद्वाज, सुरेंद्र जग्गा, सुरेंद्र सामरिया, रूपसिंह तंवर, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सोनी आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News

MNREGA: मनरेगा कार्य शुरू करवाने व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग

About The Author

Related Posts