किसानों और युवाओं के लिए नए अवसरों का सशक्त मंच है कृषि महोत्सव

Published On

जिला कलक्टर ने कृषि महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

Krishi Mahotsav 2026: हनुमानगढ़। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय (Shri Khushaldas University) में जिला प्रशासन, एमएसएमई एवं श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 21, 22 एवं 23 फरवरी को तीन दिवसीय कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कृषि महोत्सव का शीर्षक ‘पंचगौरव : अन्नदाता से अन्नपूर्णा तक का समृद्धि पथÓ रखा गया है। आयोजन के क्रम में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की ओर से मंगलवार को कृषि महोत्सव के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन मौके पर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि को परंपरा से आगे बढ़ाकर तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। Hanumangarh News

ऐसे आयोजनों से किसानों को नई सोच, आधुनिक तकनीकों एवं बाजार से जुड़ने के प्रभावी अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक रीढ़ है। यदि किसान सशक्त होगा तो समाज और राष्ट्र स्वत: सशक्त होंगे। डॉ. यादव ने श्री खुशालदास विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन एवं एमएसएमई के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कृषि महोत्सव किसानों, युवाओं और विशेषज्ञों के बीच संवाद का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन युवाओं को कृषि स्टार्टअप, नवाचार एवं स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करेगा तथा जिले की कृषि उन्नति एवं ग्रामीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

सतत ग्रामीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल

श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने बताया कि यह आयोजन किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ने, युवाओं को कृषि स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराने के साथ-साथ मनोरंजन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। जुनेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047Ó के दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित यह कृषि महोत्सव समावेशी विकास, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सतत ग्रामीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है।

महोत्सव के दौरान प्रगतिशील किसान एवं कृषि विशेषज्ञ कम लागत वाले नवाचार अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन देंगे। कृषि महोत्सव में सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध सूफी गायिका मन्नत नूर एवं लोकप्रिय कलाकार राज मावर अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी यादगार बनाएंगे। पोस्टर विमोचन मौके पर एडीएम उम्मेदी लाल मीणा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओपी बिश्नोई भी मौजूद रहे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts