राजस्थान में बड़ा हादसा: चम्बल में नाव पलटने से 12 लोगों की मौत

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कोटा जिले के खातौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चम्बल नदी में नाव पलटने से महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोगों की डूबने से मौत हो गयी। नाव में क्षमता से अधिक करीब 50 व्यक्तियों सहित कुछ दुपहिया वाहन भी थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खातौली क्षेत्र के गोठड़ा गांव के लोग बूंदी जिले के कमलेश्वर महादेव के मंदिर जाने के लिये चम्बल ढीबरी गांव पहुंचे जहां से वे नदी पार करने के लिये नाव में सवार हुए। नाव में कई मोटरसाइकिलें भी थीं। नाव कुछ ही दूर चली कि अचानक भार अधिक होने से असंतुलित होकर पलट गयी।

पुलिस ने बताया कि नाव पलटते देखकर किनारे पर खड़े ग्रामीण डूबते लोगों को बचाने के लिये नदी में कूद गये। पुलिस ने बताया कि कई लोग खुद तैरकर बाहर आ गये जबकि कुछ महिलाओं और बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। फिलहाल 12 शव बरामद हो चुके हैं। इनमें मन्साराम (30), उमा बाई (27), हेमराज (37) प्रेमबाई गुर्जर (52) की शिनाख्त हुई है। ये चारों कोटा जिले के बरनाहाली गांव के थे। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा से जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक बचाव एवं राहत दल सहित मौके पर पहुंच गये। मौके पर गोतोखोर ग्रामीणों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts