जहरीला पदार्थ गटकने से प्रौढ़ की मौत

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नोहर थाना क्षेत्र के गांव बड़बिराना में भूलवश जहरीले पदार्थ का सेवन करने से प्रौढ़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के संबंध में नोहर पुलिस थाना में मर्ग दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार धर्मपाल (48) पुत्र मामचन्द मेघवाल निवासी बड़बिराना ने बताया कि उसका बड़ा भाई गोवर्धन (50) शराब पीने का आदी था। रविवार रात्रि करीब 11 बजे गोवर्धन ने शराब की जगह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान गोवर्धन की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप मर्ग दर्ज की। जांच हैड कांस्टेबल मीरसिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

पीहर आई विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

About The Author

Related Posts