शिक्षा और रोजगार
Mega Tree Plantation Campaign: पूज्य गुरु जी के अवतार दिवस की खुशी में राजस्थान भर में पौधारोपण महा अभियान
श्रीगंगानगर शहर में सेवादारों ने रोपित किए 2500 पौधे, राजस्थान में 335777 पौधे लगाए जाने हैं
Published On
Mega Tree Plantation Campaign: श्रीगंगानगर। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अवतार दिवस की खुशी में शहर भर में आज पौधारोपण किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने 2500 पौधे रोपित किए। श्रीगंगानगर के अलावा पूरे जिला भर में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत पौधे लगा रही है। सेवादारों द्वारा जिला भर में 90000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सच्चे नम्र सेवादार गोकुल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी के जन्मोत्सव पर डेरा सच्चा सौदा की साध संगत हर वर्ष पौधारोपण करती है और पूरे साल भर इनकी सार संभाल करती है। इसी कड़ी में आज राजस्थान भर में 335777 पौधे लगाए जाने हैं। Sri Ganganagar News




