विलुप्त होती प्रजातियों के मॉडलों ने पूरे देश में चमकाया हरियाणा का नाम

Published On

चेन्नई प्रदर्शनी में जैव विविधता प्रबंधन समिति गुसाईयाना की स्टाल के मॉडल की सभी ने की सराहना

सच कहूँ/भगत सिंह नाथूसरी चोपटा। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2022 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में हरियाणा की तरफ से जैव विविधता प्रबंधन समिति ग्राम पंचायत गुसाईआना द्वारा लगाई गई स्टाल की सभी ने सराहना की। प्रदर्शनी में देश के 28 राज्यों की तरफ से जैव विविधता विषय पर प्रदर्शनियां लगाई गई। जिसमें हरियाणा की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी में विलुप्त होती प्रजाति हिरण, सांडा, ब्लैकबक, केर, जाल, रोहिडा, सहित कई प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए गए। जैव विविधता प्रबंधन समिति ग्राम पंचायत गुसाईआना के प्रधान विनोद कुमार बिश्नोई ने बताया कि चेन्नई के कलैवनार अरंगाम ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय जैव विविधता प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों की 28 स्टालें लगाई गई।

जड़ी बूटियां, पशु-पक्षी व प्राकृतिक मॉडलों को किया प्रदर्शित

हरियाणा की तरफ से गुसाईआना जैव विविधता प्रबंधन समिति में हरियाणा जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग व प्रकाश मेहता सहित निवर्तमान सरपंच विनोद कुमार, कमेटी सदस्य सुनीता, निजू, पवन माली सहित कुल 6 सदस्यों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के विलुप्त होती प्राकृतिक वस्तुओं के मॉडल बनाकर दर्शाए गए। जिनमें मुख्य रुप से पशु पक्षियों में हिरण, सांडा, ब्लैक बक, प्राकृतिक जड़ी बूटियों में केर जाल, रोहिडा आदि के मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा ग्रामीण प्राकृतिक वस्तुओं से बनाया आचार, देशी नुस्खे, देशी दवाइयां, पेपर बैग, पेपर फाइल आदि को प्रदर्शित किया गया।

मंत्री भूपेंद्र यादव ने मदद देने का दिया आश्वासन

विनीत गर्ग ने बताया कि प्रदर्शनी में आए भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्टाल का निरीक्षण किया और सराहना की। इसके साथ ही मंत्री भूपेंद्र यादव ने निवर्तमान सरपंच विनोद कुमार को हरियाणा के सरसा जिले के गांव गुसार्इंआना कि बीएमसी कमेटी को पर्यावरण बचाने व जैव विविधता पर कर रहे सराहनीय कार्य के लिए मदद देने का भी आश्वासन दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts