मोहित बलाडिय़ा जिला संगठन मंत्री नियुक्त

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन जिला हनुमानगढ़ अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री पद पर मोहित बलाडिय़ा को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता की ओर से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए की गई है। पेशे से व्यापारी मोहित बलाडिय़ा गत वर्ष से अग्रवाल समाज समिति हनुमानगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं। Hanumangarh News

इसके अलावा अन्य संस्थाओं में विभिन्न पदों से जुड़े हुए हैं। व्यापार के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। नवनियुक्त संगठन मंत्री मोहित बलाडिय़ा ने कहा कि जहां भी मौका मिले सेवा करनी चाहिए, सेवा का आनंद ही अलग होता है। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी के साथ जुडक़र नए अनुभव, नए विचार के साथ बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:–  National Unity Day: ‘भारत के लौह पुरुष’ की ‘छाया’ में कैसे एक सोए हुए गांव का चेहरा बदल …

About The Author

Related Posts