धानमण्डी से सरसों लदी पिकअप गाड़ी चोरी

Published On

टाउन धानमण्डी में दिनदहाड़े हुई वारदात | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन धानमण्डी से दिनदहाड़े सरसों लदी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई। पिकअप गाड़ी में 25 क्विंटल सरसों भरी हुई थी। किराए पर की गई पिकअप गाड़ी में अपनी सरसों की फसल लादकर उसे बेचने के लिए किसान धानमण्डी पहुंचा था कि इससे पहले ही चोरों ने अपने हाथ साफ कर दिए। पिकअप गाड़ी के मालिक की ओर से टाउन पुलिस थाना में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार कालूराम (35) पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी 12 एमडब्ल्यूएम रोही चौहिलांवाली ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसके पास पिकअप गाड़ी नम्बर आरजे 31 जेबी 0723 है। वह 18 अप्रेल को पिकअप गाड़ी में बनवारी लाल पुत्र बस्तीराम मेघवाल निवासी चौहिलांवाली की 25 क्विंटल सरसों भरकर दोपहर करीब एक बजे टाउन की धानमण्डी में पहुंचा। वह व बनवारी लाल पिकअप गाड़ी को धानमण्डी की 121 नम्बर दुकान रामधन मित्तल के आगे खड़ी कर दुकान में चले गए।

थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा तो उसकी पिकअप गाड़ी वहां पर नहीं थी। कोई अज्ञात चोर सरसों से भरी पिकअप गाड़ी चोरी कर ले गया। उसने इधर-उधर अपनी गाड़ी की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल पुरुषोत्तम पचार के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

Indian Railways: रेल यात्रियों को होगी असुविधा! किसान आंदोलन के कारण 11 रेलगाड़ियां रहेंगी रद्द

About The Author

Related Posts