ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में कविराजों ने गाया गुरुयश

Published On

तारानगर (सच कहूँ न्यूज)। तारानगर के शाह सतनाम जी बालिका विद्यालय के पास स्थित डेरा सच्चा सौदा तारानगर आश्रम में रविवार को तारानगर ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में उपस्थित सेवादारों ने धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा के पवित्र नारे के साथ नामचर्चा का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कविराजों ने पवित्र ग्रंथों में से भजनों के जरिए गुरु की महिमा का गुणगान किया। प्रेमी मनीराम इन्सां ने पवित्र ग्रंथ में से गुरु व नाम महिमा के बारे में पढ़कर सुनाया। इस मौके पर अशोक इन्सां, राकेश इन्सां सहित काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts