Punjab
नामचर्चा में गाया गुरु का यश
सादुलपुर (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक सिद्धमुख की नामचर्चा गांव चैनपुरा छोटा में प्रेमी शुभराम इन्सां के निवास पर आयोजित की गई। नामचर्चा में कविराजों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। ब्लॉक जिम्मेवार देवीलाल इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ लगाया। प्रेमी बलवान इन्सां ने विनती का शब्द बोला। इस मौके पर ब्लॉक जिम्मेवारों ने साध-संगत से पूज्य गुरुजी की ओर से चलाए जा रहे मानवता भलाई के 142 कार्यांे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। नामचर्चा में 45 मैम्बर आम्रपाली इन्सां, 25 मैम्बर राजवीर इन्सां, दाताराम इन्सां, डॉ. देवीलाल गेदर इन्सां, महेन्द्र इन्सां, कृष्ण लाठर इन्सां, शमशेर इन्सां, धनपत इन्सां, शीशराम इन्सां, प्रभूराम इन्सां, नवीन इन्सां सहित काफी तादाद में साध-संगत मौजूद रही।
यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
About The Author