शिक्षा और रोजगार
तर्पण के लिए आया व्यक्ति की पार्वती नदी में डूबने से मौत
भरतपुर (एजेंसी)। राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में शनिवार को श्राद्ध पक्ष की शुरूआत के पहले दिन पितृ तर्पण एवं पूजा पाठ करने आये एक व्यक्ति की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनियां थाना क्षेत्र के जायरा का पुरा गांव निवासी बछूसिंह जाटव 45 पार्वती नदी में पितृ तर्पण करने आया था। वह पूजा-पाठ की सामग्री किनारे रखकर स्नान करने नदी में उतर गया। नदी में गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। उसके डूबने पर आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई भी तैराक नहीं होने के कारण पानी में नहीं गया। घटना की सूचना पर सखवारा चौकी से प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाल लिया। बताया कि हादसे की परिजनों को जानकारी देकर शव को मनियां अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवाया गया है।
यह भी पढ़े:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका-आशा सम्मानित
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।