Punjab
शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. 'गिल' ने दिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सक्रिय भागीदारी पर बल
श्रीगुरुसर मोडिया में तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित
गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय, श्रीगुरुसर मोडिया में तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑनलाइन एवं हाइब्रिड माध्यम से आयोजित आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, अनुसंधान एवं विकास समिति तथा विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में 250 से अधिक प्राध्यापकों एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण नवाचार एवं शोध पद्धति विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। Sri Gurusar Modia News
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण एवं शोध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। द्वितीय दिवस पर शिक्षण एवं अधिगम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका विषय पर आयोजित व्याख्यान में डॉ. किरण चौधरी, सह-प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग, शिवाजी कॉलेज ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के बारे में बताया। तृतीय दिवस पर परिणाम आधारित शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर डॉ. रुपाली सैनी राजकीय महाविद्यालय श्री करणपुर ने कौशल विकास, नवाचार, आलोचनात्मक चिंतन तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया। Sri Gurusar Modia News