CM Bhajan Lal Sharma Death Threat : सीएम भजन लाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी!

Published On

CM Bhajan Lal Sharma Death Threat : दौसा (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को दौसा की श्यालावास जेल से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लालसोट लोकेश सोनवाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और सूचना पर मौके पर पहुंचकर नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। Rajasthan News

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है | Rajasthan News

एएसपी लालसोट लोकेश सोनवाल ने कहा, ‘‘आज सुबह 7.30 बजे दौसा एसपी रंजीता शर्मा को जयपुर में उच्च अधिकारियों से एक फोन आया कि एक व्यक्ति ने सेंट्रल जेल श्यालावास के स्थान से नियंत्रण कक्ष को धमकी दी है। उन्होंने धमकी की पुष्टि करने के निर्देश दिए। स्थानीय सीईओ और एसएचओ मौके पर गए। जेल अधिकारियों के साथ मौके पर तलाशी ली गई।’’ Rajasthan News

उन्होंने आगे कहा ‘‘मोबाइल और सिम जब्त कर लिया गया है और धमकी देने वाले की पहचान कर ली गई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। हमने तलाशी अभियान चलाया जिसमें एडीएम, एसडीएम और डीआईजी शामिल थे। जमीन से 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी का नाम उजागर नहीं किया जा सकता।’’ उन्होंने आगे बताया कि आरोपी धारा 376 के तहत सजा काट रहा है और वह दार्जिलिंग का रहने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा कारणों से व्यक्ति का नाम और अन्य विवरण उजागर नहीं किया जा सकता। Rajasthan News

New Credit Card Rules : क्रेडिट कार्ड यूजर्स हो तो जान लो ये नए नियम! बहुत महंगा पड़ सकता है के्रडिट …

About The Author

Related Posts