Rajasthan CM Sirsa Visited:राजस्थान के सीएम ने लोहगढ़ हेड पर राजकनाल का दौरा कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Published On

Rajasthan CM Sirsa Visited: सरसा (सच कहँू/पवन कुमार)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को डबवाली उपमंडल के गांव लोहगढ़ पहुंचे। उन्होंने लोहगढ़ हेड राजकनाल का दौरा किया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ नहरी जल प्रबंधन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। Sirsa News

पानी आपूर्ति के दिए निर्देश | Sirsa News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लोहगढ़ हेलीपैड पर पहंचने पर भाजपा जिला डबवाली की जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, देव कुमार शर्मा, बलदेव सिंह मांगेआना, सतीश जग्गा, गुरदेव सिंह राही व अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भजन लाल ने लोहगढ़ हेड पर नहरों में पानी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी मौजूद रहे।

उन्होंने किसानों से पानी की आपूर्ति और भविष्य की जल चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान डबवाली क्षेत्र के लोगों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि राजकनाल में पीछे से आने वाले फैक्ट्रियों के गंदे पानी को रोका जाएं। साथ ही उन्होंने लोहगढ हेड और अलग-अलग गांवों में 9 पुल की मरम्मत करवाने के लिए मांग रखी। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। Sirsa News

सिरसा नगर परिषद् भी हुई पूज्य गुरुजी की कायल!

About The Author

Related Posts