Rajasthan Weather Update: अगले 48 घंटों में होगा गर्मी का तांडव, मौसम विभाग का अलर्ट!

Published On

Rajasthan Weather Update: पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री से. गिरावट दर्ज की गयी है। श्रीगंगानगर को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। Rajasthan Weather Update

आगामी 48 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर शेष अधिकांश भागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने तथा हीटवेव की संभावना है। शेष भागों में 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की तथा अधिकांश भागों में हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश डीडवाना नागौर में 22 मिमी दर्ज की गई है। Rajasthan Weather Update

जिला मुख्यालय के सुखड़िया सर्किल पर छबील लगा बुझाई राहगीरों की प्यास

About The Author

Related Posts