IPL Satta: आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते दो बुकी गिरफ्तार

Published On

IPL Satta: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना पुलिस ने आईपीएम मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते दो बुकी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सट्टा लगाने में इस्तेमाल मोबाइल फोन व 42 हजार रुपए की रकम बरामद हुई। यह कार्रवाई आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध धंधों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की निरंतरता में डबलीराठान में रविवार रात की गई। Hanumangarh News

दोनों बुकी के खिलाफ रपट दर्ज कर जांच शुरू | Hanumangarh News

जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि को सदर पुलिस को सूचना मिली कि गांव डबलीराठान में आईपीएम मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डबलीराठान में कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दो बुकी को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान पारूल गोयल उर्फ टिंकू (30) पुत्र महावीर प्रसाद गोयल निवासी वार्ड 1 मौलवी बास डबलीराठान व संदीप कुमार अग्रवाल (33) पुत्र जगदीश प्रसाद बिंदल निवासी वार्ड 4 मौलवी बास डबलीराठान के रूप में हुई।

पुलिस को इनके कब्जे से सट्टा लगाने में इस्तेमाल उपकरण एंड्रॉयड मोबाइल फोन के अलावा कुल 42 हजार रुपए की रकम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों बुकी के खिलाफ रपट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच थाना प्रभारी लाल बहादुर चन्द्र कर रहे हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी लाल बहादुर चन्द्र के अलावा कांस्टेबल अशोक कुमार, महेन्द्र कुमार, अंजू रानी, मनोज कुमार व गुरतेज सिंह शामिल रहे। Hanumangarh News

दीवार के ऊपर से जेल में फेंकी ऐसी सामग्री, जो थी बैन!

About The Author

Related Posts