परोपकारिणी सभा द्वारा दो लाख रुपए की कोरोना सहायता
Published On
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित आर्य समाज की परोपकारिणी सभा ने कोरोना महामारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहत कोष में दो लाख रुपये की राशि प्रदान की है। अजमेर के पुष्कर रोड स्थित ऋषि उद्यान में वेद मंत्रों के बीच कल सायंकालीन देव यज्ञ के बाद सभा के प्रधान डॉ. वेदपाल, मंत्री कन्हैया लाल ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी तथा महापौर धर्मेन्द्र गहलोत की मौजूदगी में सहायता राशि का चैक जारी किया। यज्ञ के दौरान चैक प्रदान करने से पहले परोपकारिणी सभा की ओर से महामारी मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।