युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। हरमाड़ा थाना इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक अपने कमरें में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर रैलिंग से लटक गया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मृतक के भाई ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। पुलिस के अनुसार जीवन नगरए माचडा निवासी 34 वर्षीय हरप्रीत सिंह ने देर रात अपने कमरें में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना का पता बुधवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो उसके भाई हरजींद सिंह ने कमरें का दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल मोहन ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author