देश में कोरोना के 11451 नए केस मिले

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 11451 व्यक्ति कोविड से संक्रमित हुए है जबकि इससे पिछले दिन की इसी अवधि में यह आंकड़ा 10853 था। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 108 करोड 47 लाख 23 हजार 42 कोविड टीके लगाये जा चुके है। पिछले 24 घंटे में कुल 23 लाख 84 हजार 58 कोविड टीके दिये गए। मंत्रालय के अनुसार 13204 कोविड रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हो चुके हैं।

जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

अभी तक देश में तीन करोड़ 37 लाख 37 हजार 104 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के बढ़कर 11451नये मामले सामने आये है। इससे पिछले दिन 10,853 मामले दर्ज किये थे। देश में इस समय एक लाख 42 हजार 826 कोविड रोगियों का चल रहा है। संक्रमण दर 0.42 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल आठ लाख 70 हजार 58 कोविड परीक्षण किए गए। अब तक 61 करोड 60 लाख 71 हजार 249 परीक्षण किए गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts