Punjab
खेत में पानी लगाने गए मज़दूर का शव नहर में मिला, परिवार में शोक की लहार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से फैली सनसनी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत पर पानी लगाने के लिए घर से निकला मजदूर अगले दिन सुबह नहर में मृत अवस्था में मिला, जिससे परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रेहड़ थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू गुरुवार शाम गांव के एक किसान के खेत पर मजदूरी करने गया था। Bijnor News
रात देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। हालांकि रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने दोबारा तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत के पास नहर में पप्पू का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल के आसपास कुछ ऐसे संकेत भी मिले हैं, जिन्हें जांच के दायरे में रखा गया है। मृतक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। Bijnor News