मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ मेधावी सम्मान समारोह

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ वंदना सत्र में विद्यालय प्रबंधक कमल मित्तल, अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार एवं प्रधानाचार्य सुनील त्यागी के द्वारा मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन करके किया गया। विद्यालय की बहनों ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा दशम एवं द्वादश के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं मेडल से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक कमल मित्तल एवं अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर रहे। विद्यालय के छात्र हर्ष 93.17 फीसदी अंक प्राप्त करके जिले की मेरिट में रहे।

छात्र हर्ष एवं रोनक ने बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये। समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं के लगभग 27 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने पर सम्बंधित विषय के शिक्षक एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के अलावा उच्च शिक्षा एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में समय रहते सही दिशा देना एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। इस अवसर पर आचार्य दीपक, सुमि, अंकित, सुनील, सियानंद, कुलदीप, रामनाथ, अक्षय, कौशल्या, शिवांगी, पूजा आदि का प्रशंसनीय सहयोग रहा।

Kairana News

About The Author

Related Posts