Rajya Sabha Chunav: 10 राज्यों से राज्यसभा की  24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे

कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज

Published On

नई दिल्ली। Rajya Sabha Elections 2026: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को कराने की घोषणा की है। इन सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल आगामी जून और जुलाई माह में पूरा हो रहा है। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक से चार-चार सीटें, मध्य प्रदेश, राजस्थान से तीन - तीन, झारखंड से दो तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से एक-एक सीट के लिए चुनाव कराया जाना है।

चुनाव आयोग की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन चुनावों के लिए अधिसूचना पहली जून को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 8 जून तक भरे जा सकेंगे और उनकी जांच 9 जून को की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 11 जून रखी गई है। मतदान 18 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। मतदान प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न हो जाएगी।

Rajya Sabha Elections 2026

About The Author

Related Posts