नशे में धुत युवक ने विधवा के घर में घुसकर की छेड़छाड़

Published On

महिलाओं और पडौसियों ने आरोपी को पीटा | Bulandshahr News

  • अपने घर में युवक की संदिग् धावस्था में मौत

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ईलना में एक नशैड़ी युवक ने विधवा महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए दुराचार का असफल प्रयास किया। महिला ने नशैड़ी को धकेल कर दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन नशैड़ी युवक ने पुनः महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी महिला के शोर मचाने पर महिलाओं और पड़ोसियों ने नशैड़ी युवक की पिटाई कर दी। युवक का पिता उसे घर ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंँचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। Bulandshahr News

मृतक की पत्नी ने दो को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव ईलना निवासी बोबी पत्नी स्वर्गीय नरेश शर्मा के घर में गांव निवासी दुर्गेश पुत्र वीर सिंह लोधी शनिवार की शाम जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। बोबी ने उसे धक्का दे खुद को बचाया और उसे घर से भगा दिया। बोबी जब घर से बाहर निकली तो दुर्गेश ने उसका दुपट्टा खींच कर पुनः छेड़छाड़ शुरू कर दी जिसपर बोबी ने शोर मचाते हुए चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। वहां महेन्द्र सिंह लोधी, गुरूबचन शर्मा, तथा कुछ अन्य लोगों व महिलाओं ने भी नशैड़ी युवक को पीटा। दुर्गेश के पिता वीर सिंह ने मौके पर पहुंँचकर उसे बचाया और अपने साथ घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। लगभग एक घंटा बाद दुर्गेश मृत पाया गया। Bulandshahr News

दुर्गेश की मौत की जानकारी से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंँची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मोना ने बोबी एवं गुरुवचन शर्मा को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर थाना प्रभारी नितीश भारद्वाज ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जांच पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें:– सड़क हादसे में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

About The Author

Related Posts