हरियाणा: रोजगार की तलाश में गए युवक को इंडोनेशिया में बनाया बंधक

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज)। लगभग दो माह पहले रोजगार की तलाश में इंडोनेशिया गये हरियाणा में जींद जिला के ढाठरथ गांव के एक बीस वर्षीय युवक भीम सिंह का बंधक बना टॉर्चर किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।भीम सिंह की मां, भाई ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक अश्विण शैणवी से मिले और मामले से अवगत करवाया। परिजनों ने विदेश मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री को मेल भेज बेटे की सुरक्षित वापस लाने की अपील की है। घटना के बाद से परिजन घबराए हुए हैं। श्रीमती शैणवी ने परिजनों को ढाढस बंधाया कि वे अधिकारियों से संपर्क साध भीम सिंह को सकुशल लाने की हर कोशिश करेंगे। साथ ही परिजनों ने विदेश मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री को भी मेल भेजा है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts