आप ने किया यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन करने की घोषणा की है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए शनिवार को कहा कि आप विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन हम यशवंत सिन्हा को वोट देंगे।

पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (पीएसी) की आज हुई बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के समर्थन पर फैसला किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उतारा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author