शिक्षा और रोजगार
Meerut: ‘बाहुबली’ समोसा खाओ, 71 हजार इनाम पाओ
मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर (Meerut City) वैसे तो रेवड़ी और गजक के लिए मशहूर है लेकिन अब मेरठ अपने ‘बाहुबली’ समोसे को लेकर चर्चाओं में आया हुआ है। आपने आज तक आलू, पनीर से भरा हुआ समोसा ही खाया होगा और उसे खाने का पैसा भी चुकाया होगा लेकिन मेरठ में अब आलू, मटर, मसाले, पनीर और सूखे मेवों से तैयार नमकीन भरवां 12 किलो का समोसा इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जिसे खाने पर आपको पैसा भी नहीं चुकाना पड़ेगा और अगर 51 मिनट में खा लिया तो खाने वाले को 71,000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। यह घोषणा लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स के तीसरी पीढ़ी के मालिक शुभम कौशल की है। उन्होंने कहा कि वह समोसे को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए ‘‘कुछ अलग करना’’ चाहते थे, इसलिए उनके मन में 12 किलो का ‘बाहुबली’ समोसा तैयार करने का विचार आया। Samosa
कौशल ने बताया कि आज लोग अपने जन्मदिन पर पारंपरिक केक को काटने की बजाय ‘बाहुबली’ समोसा काटते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई इस समोसे को 51 मिनट में पूरा खा जाएगा, उसे 71,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा भी उनके द्वारा की गई है और अगर 51 मिनट में नहीं खा पाया तो 1500 रुपये समोसे की कीमत चुकानी पड़ेगी। कौशल के अनुसार इस समोसे को तैयार करने में बावर्चियों को करीब छह घंटे का समय लगता है। Samosa

कौशल ने बताया कि कढ़ाही में समोसा सिर्फ तलने में डेढ़ घंटा लगता है और इस काम में तीन बावर्ची कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे बाहुबली समोसे ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और फूड ब्लॉगर का भी ध्यान खींचा। स्थानीय लोगों के अलावा देश के अन्य हिस्सों के लोग भी इस समोसे के बारे में हमसे पूछते हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस समोसे के लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ती है। Samosa
कौशल ने आगे बताया ‘‘मैं समोसे को खबरों में लाने के लिए कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए हमने ‘बाहुबली’ समोसा बनाने का फैसला किया। इसके लिए हमने पहले चार किलो का और फिर आठ किलो का समोसा बनाकर शुरूआत की। इसके बाद हमने पिछले साल 12 किलो का समोसा तैयार किया।’’ उन्होंने कहा कि 12 किलोग्राम वजनी समोसे की कीमत करीब 1,500 रुपये है। शुभम ने दावा कि उन्हें अभी तक अपने बाहुबली समोसे के लिए करीब 40-50 आॅर्डर मिल चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि यह देश का सबसे बड़ा समोसा है। Samosa
यह भी पढ़ें:– महिला को आयकर विभाग का नोटिस, दर्ज करवाई एफआईआर