ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध जारी रहने की संभावना: पुरी

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर के बाद भी जारी रहने की संभावना है। ब्रिटेन में कोविड-19 वायरस के एक नये स्ट्रेन का संक्रमण तेजी से फैलने की जानकारी के बाद सरकार ने ब्रिटेन से या वहाँ से होकर आने वाली उड़ानों के 22 दिसंबर की आधी रात से भारत में उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

  • यह प्रतिबंध 31 दिसंबर की आधी रात तक के लिए लगाया गया था।
  • पुरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रतिबंध आगे बढ़ाने या नहीं बढ़ाने पर अभी विचार चल रहा है।
  • इस पर फैसला कोविड-19 से निपटने के लिए बने मंत्रियों के समूह को करना है जिसमें वह भी शामिल हैं।
  • मुझे लगता है कि अस्थायी प्रतिबंध कुछ समय के लिए बढ़ाया जायेगा।
  • कोविड-काल में 24 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों के तहत उड़ानें शुरू की गई थीं।
  • ब्रिटेन और भारत के बीच सप्ताह में 60 से अधिक उड़ानों का परिचालन किया जा रहा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts