जागरूक रहें और जागरूक करें: दीपक मीणा

Published On

गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। आईआईए गाज़ियाबाद चैप्टर ने एमएसएमई दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिला सहित पांच उद्यमियों को सम्मानित किया । यह आयोजन होटल फार्च्यून इन गाजियाबाद मे हुआ। एमएसएमई दिवस के इस आयोजन में मुख्य अतिथि दीपक मीणा, आईएएस, जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं विशिष्ठ अथिति श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजियाबाद और नीरज सिंघल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईआईए की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत हर्ष अग्रवाल, चैप्टर सचिव द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। संजय अग्रवाल, चैप्टर चेयरमैन द्वारा सभी का स्वागत करते हुए एमएसएमई दिवस की शुभकामनाऐं दीं तथा हर वर्ष एमएसएमई दिवस को पर्व के रूप में मनाए जाने का उद्यमियों से अनुरोध किया। सूक्ष्म-लघु और मध्यम आकार के उद्यम ऐसे संगठन हैं जो आम तौर पर 250 से अधिक कर्मचारियों को रोज़गार नहीं देते हैं, हालांकि वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र में दो-तिहाई से अधिक रोज़गार सृजन करने की आवश्यकता होती है। इसका उद्देश्य विश्व आर्थिक विकास और सतत विकास में एमएसएमई के योगदान के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना भी है, जिसमें शासन व प्रशासन हमारा पूर्ण सहयोग कर रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि आईआईए अपनी सेवाओं और गतिविधियों के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए कई पहल कराना है, जिनमें कारोबारी माहौल में सुधार करना, नए उत्पादों तथा सेवाओं के नवाचार व विकास को प्रोत्साहित करना, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करना, घरेलू एवं वैश्विक दोनों तरह बाजारों में कारोबार के अवसर पैदा करना, स्थायी कार्य प्रणालियों अपनाकर को एमएसएमई को प्रोत्साहित करना शामिल है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय रोजगार के अवसर सृजित करने और एमएसएमई की उत्पादकता तथा प्रतिस्पर्धात्मकता में बढ़ोतरी करने पर बल देता रहता है। क्लस्टर परियोजनाओं और प्रौद्योगिकी केंद्रों की जियो-टैगिंग के लिए चौंपियंस 2.0 पोर्टल , मोबाइल ऐप का शुभारंभ शामिल है। पीएमईजीपी लाभार्थियों को मार्जिन मनी सब्सिडी, जेड-जीरो डायरेक्ट, जीरो इफेक्ट, प्रमाणन योजना शुरू की गई है।

मुख्य अतिथि दीपक मीणा ने एमएसएमई दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अप्रैल 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव के माध्यम से 27 जून को सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम दिवस के रूप में नामित किया। आधिकारिक और गैर-लाभकारी सभी फर्मों में एमएसएमई की भागीदारी 90 प्रतिशत से अधिक है और कुल रोज़गार में औसत 70 प्रतिशत और सकल घरेलू उत्पादों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई के साथ रोज़गार-क्रेडिट, नवीनता और रैंकिंग में वृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। एमएसएमई रोज़गार सृजन में भी प्रमुख भूमिका प्रमुख है, क्योंकि वे देश भर में लगभग 110 मिलियन लोगों को रोज़गार देते हैं। कहा योजनाओं के प्रति डिजिटली और अन्य श्रोतों के जरिए जागरूक होना होगा और और अन्य को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने पुनः सभी का धन्यवाद करते हुए एमएसएमई दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की । कहा कि एमएसएमई से सम्बन्धित समस्याओं एवं सुझावों को मेरे स्तर पर समाधान का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।

उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान द्वारा सभी को शुभकामनाऐं देते हुए एमएसएमई की शासन की ओर से निर्गत विभिन्न नीतियों, रोजगारपरक योजनाओं एवं ऋणपरक योजनाओं के बारे में प्रस्तुती के माध्यम से जानकारी प्रदान की। इनोवेशन, ग्रामीण उद्योग और उद्यम को बढ़ावा देने की योजना, एमएसएमई को ब्याज सहायता योजना के लिए वृद्धिशील ऋण प्रदान करने की सुविधा, सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए क्रेडिट योजनारू ऋण के आसान प्रवाह की सुविधा के लिए शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत एमएसएमई को दिए गए संपार्श्विक ऋण मुक्ति की सुविधा प्रदान की गई है। क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल एंटरप्राइज़ और टेक्नोलॉजी स्टडीज स्कीम (सीएलसीएस-टीयूएस) इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से क्षेत्रीय प्रबन्धक, नोएडा क्षेत्र सपना कौशल द्वारा एमएसएमई हेतु बैंक द्वारा प्रदान की जा रही ऋण योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

एमएसएमई दिवस पर पांच उद्यमियों को किया गया सम्मानित

आईआईए गाजियाबाद चैप्टर की ओर से एमएसएमई दिवस पर 05 औद्योगिक इकाई महिला उद्यमी सहित मैसर्स टॉयकॉन केबल्स इण्डिया प्रा. लि, डीके इण्डस्ट्रीज, मित्तल ग्रीन रिसोर्स, विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एवं जेनको इण्डस्ट्रीज को लघु से बढ़कर अपनी पहचान बनाने एवं इन्नोवेटिव उत्पाद के अन्तर्गत जिलाधिकारी दीपक एवं उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान से सम्मानित कराया गया।

युवा उद्यमियों को चैक किए वितरित

इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 02 युवा उद्यमियों को चैक प्रदान किए गये। धन्यवाद प्रस्ताव कोषाध्यक्ष संजय गर्ग द्वारा दिया गया।

एमएसएमई दिवस कार्यक्रम में आईआईए के ये पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

आईएमए पदाधिकारी जेपी कौशिक, मनोज कुमार, एसके शर्मा, अमित नागलिया, प्रदीप गुप्ता, यश जुनेजा, राकेश अनेजा, अमित बंसल, रमन मिगलानी, अजय पटेल, संदीप गुप्ता, दिनेश गर्ग, नवीन धवन, पुनीत माहेश्वरी, रोहित जैन, सुभाष गुप्ता, कुलदीप अत्री, रजत करनवाल, ओपी धमीजा, बसंत अग्रवाल, श्रृष्टि मित्तल इत्यादि सहित सैकड़ों उद्यमी मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts