सुधर जाएं! अधिकारी किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा: अनुराग चौधरी

Published On

जब तक किसानों की समस्याओं का निस्तारण होगा तब तक धरना जारी रहेगा: हर्ष चौधरी | Meerut News

  • भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर घेरी मवाना तहसील, दूसरे दिन भी धरना जारी

मेरठ (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Meerut News: भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के मेरठ जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आक्रोशित हुए सैकड़ों किसानों ने मवाना तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। जोकि आज दूसरे दिन भी जारी रहा।भाकियू के पदाधिकारी हर्ष चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। अधिकारी किसानों की बात सुनने और समस्याओं का निस्तारण कराने को तैयार नहीं है। Meerut News

किसान आज अपनी समस्याओं को लेकर आक्रोश में है।उन्होंने बताया कि मुख्य समस्या आवारा पशुओं की है, जो किसानों की फसलों को उजाड़ने का काम दिन रात कर रहे है,किसान बर्बाद हो रहा है।संबंधित अफसरों से लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई निस्तारण कराने को तैयार नहीं है।इसके अलावा क्षेत्र में बिजली की समस्या से किसान परेशान है,ये भी किसानों के लिए बड़ी समस्या है और बकाया गन्ने का भुगतान आदि गंभीर समस्याओं को लेकर मवाना तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया है। Meerut News

बताया कि यह धरने का दूसरा दिन है। और जब तक किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता,यह धरना जारी रहेगा। इधर सूत्रों के अनुसार फिलहाल दूसरे दिन भाकियू के प्रतिनिधि मंडल की संबंधित अधिकारियों संग वार्ता शुरू हुई है,जोकि अभी जारी है।भाकियू के अनुसार अधिकारियों संग वार्ता में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ या सहमति नहीं बनी तो भाकियू का धरना आगे भी जारी रहेगा। इस धरने में भाकियू के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश चौधरी सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान मवाना तहसील परिसर में मौजूद है। Meerut News

यह भी पढ़ें:– IMD Alert: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में जमकर होगी बारिश, एक दिन बाद फिर सक्रिय होगा …

About The Author

Related Posts