भूरा में विद्युत टीम पर हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: दो दिन पूर्व गांव भूरा में चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव भूरा में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तकनीशियन ग्रेड-2 के पद पर तैनात अनीस ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बकाया वसूली व विद्युत चोरी रोकने के लिए विगत सोमवार को वह अपने सहकर्मी टीजी-2 सुधांशु मिश्रा तथा संविदाकर्मी नीरज, सतेंद्र, अरविंद व नीटू के साथ में गांव भूरा में आबिद नामक व्यक्ति के आवास पर चेकिंग के लिए गए थे। Kairana News

जहां पर चेकिंग के दौरान आवास पर लगे मीटर के इनकमिंग केबिल में कट लगाकर विद्युत चोरी होते हुए मिली थी। आरोप है कि केबिल को बाहर निकालने तथा मीटर को अन्य जगह पर लगाने से नाराज आबिद, मेहताब, दिलशाद व गुलिस्ता ने टीम के ऊपर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था। वह बामुश्किल अपनी जान बचाकर वहां से निकले थे। आरोपियों ने विद्युत टीम पर हमला करके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा-115(2),121(1), 132 व 352 के तहत अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– अनाज मंडी में बने शौचालय बदहाल और पीने का पानी नहीं

About The Author

Related Posts